स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

धान खरीद के पहले दिन मंत्री राजेश नागर ने बल्लभगढ़ अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण

धान खरीद के पहले दिन मंत्री राजेश नागर ने बल्लभगढ़ अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण
पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को धान खरीद शुरू होने के पहले दिन बल्लभगढ़ अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में धान की आवक, खरीद, उठान, रखरखाव और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल लेकर मंडी पहुंचने वाले किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों से खरीदी गई फसल के उठान की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि किसानों को फसल बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और खरीद प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से पूरी हो। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद व्यवस्था का फीडबैक भी लिया।


राजेश नागर ने मंडी में पेयजल, सफाई, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और अटल कैंटीन का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अटल कैंटीन में किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने को कहा। मंत्री ने कहा कि किसान की मेहनत से पैदा हुई फसल की खरीद, भुगतान और उठान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार से प्रदेश की मंडियों में खरीद शुरू हुई है। इस दौरान बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी अध्यक्ष संजीव बैसला, मोहना मार्केट कमेटी अध्यक्ष संदीप टोंगर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कविता, निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, गिरीश मिश्रा, मार्केट कमेटी सचिव इंद्रपाल, मंडी प्रधान पुरुषोत्तम डागर, आढ़ती राजेंद्र गर्ग, सुनील गोयल, महेंद्र गर्ग, मनीष गोयल, विनोद अग्रवाल, सहकारी समिति निरीक्षक नरेंद्र, नेत्रपाल टोंगर और अजीत टोंगर सहित अन्य मौजूद रहे।
---------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें