स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

विकास ऐसा हो, जो लोगों के जीवन में महसूस हो: राजनाथ

विकास ऐसा हो, जो लोगों के जीवन में महसूस हो: राजनाथ
  • चौक में फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण, 43 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

  • लाला लाजपत राय व भगत सिंह की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। चौक क्षेत्र में शनिवार को नवनिर्मित फ्रेगरेंस पार्क का रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क परिसर में स्थापित पंजाब केसरी लाला लाजपत राय और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण किया। साथ ही करीब 43 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सरदार भगत सिंह युवा भारत की ऊर्जा के प्रतीक थे, जबकि लाला लाजपत राय अनुभवी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। राष्ट्र निर्माण के लिए ऊर्जा और अनुभव दोनों जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि पार्क में दोनों स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं दो पीढ़ियों के संवाद का संदेश देती हैं।

 

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज की जीवनशैली में लोग एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। बच्चे भी काफी समय स्क्रीन के सामने बिता रहे हैं। ऐसे में पार्क और खुले सार्वजनिक स्थल लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्क किसी भी शहर के सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। विकास में कंक्रीट और प्रकृति के बीच बेहतर संतुलन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह लखनऊ का समग्र और समावेशी विकास चाहते हैं। शहर में हरियाली, बेहतर कनेक्टिविटी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए। विकास केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में महसूस होना चाहिए। शहर सिर्फ सड़कों, मॉल और इमारतों से नहीं बनता, बल्कि पार्क, खुले मैदान, हरियाली और नागरिक सुविधाएं भी विकास का अहम हिस्सा हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी झेलकर पाकिस्तान से भारत आए परिवारों ने देश के विभिन्न हिस्सों में नए सिरे से जीवन शुरू किया। विस्थापित परिवारों की स्मृतियों को लाजपत नगर जैसे नामों के माध्यम से सम्मान दिया गया। डॉ. बोरा ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि लाला लाजपत राय के नाम पर एक सुंदर पार्क विकसित हो और यहां पंजाब केसरी लाला लाजपत राय तथा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं। इस संबंध में उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया था। रक्षा मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पार्क परिसर में चंदन का पौधा रोपा। इसके बाद बटन दबाकर लाला लाजपत राय और भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया।

 

फ्रेगरेंस पार्क में विभिन्न सुगंधित और औषधीय पौधे लगाए गए हैं। इससे पार्क क्षेत्रवासियों के लिए हरित, सुगंधित और स्वास्थ्यवर्धक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। कार्यक्रम के दौरान भारत विभाजन की 80 वर्ष पूर्व हुई मानवीय त्रासदी पर केंद्रित लघु फिल्म भी दिखाई गई। इसमें विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले परिवारों के संघर्ष को दर्शाया गया। इसके अलावा लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों पर आधारित एलडीए की लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत आए परिवारों के सदस्यों का अभिनंदन किया।

इनमें पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया और जसवंत कौर शामिल रहीं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद बृजलाल, संजय सेठ, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक योगेश शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव, उमेश द्विवेदी समेत जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, एलडीए अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें