स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

टोल फ्री सुविधा के बावजूद फास्ट टैग कटे 105 रुपये, वाहन स्वामी ने थाने में दी तहरीर

टोल फ्री सुविधा के बावजूद फास्ट टैग कटे 105 रुपये, वाहन स्वामी ने थाने में दी तहरीर
-दभेड़ी टोल प्लाजा पर आधार कार्ड दिखाकर टोल पार करने के बाद खाते से कटी रकम, टोल मैनेजर ने गलती से कटौती होने की बात कही
शामली। थानाभवन के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित दभेड़ी टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहन चालकों को टोल फ्री सुविधा का लाभ मिलने के बावजूद फास्टैग से शुल्क काटे जाने का मामला सामने आया है। थानाभवन निवासी वाहन स्वामी सुशील पांचाल ने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी होने का प्रमाण देने और टोल पार करने के बाद भी उनके फास्टैग से 105 रुपये काट लिए गए। मोबाइल पर रकम कटने का मैसेज आने के बाद उन्होंने थानाभवन थाने में तहरीर देकर टोल कर्मियों, टोल कंपनी और टोल मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।शनिवार दोपहर सुशील पांचाल अपनी कार से सहारनपुर जा रहे थे। दभेड़ी टोल प्लाजा पर उन्होंने स्थानीय निवासी होने के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड दिखाया। इसके बाद उन्हें टोल पार करने दिया गया। हालांकि, सहारनपुर पहुंचने पर उनके मोबाइल पर फास्टैग से 105 रुपये कटने का मैसेज आया। रकम कटने की जानकारी मिलने पर उन्होंने टोल फ्री सुविधा के बावजूद शुल्क लिए जाने पर आपत्ति जताई।
सुशील पांचाल ने शनिवार रात थानाभवन थाने पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी होने का प्रमाण दिखाने के बावजूद उनके फास्टैग से रकम काटी गई। वाहन स्वामी ने टोल कर्मियों, टोल कंपनी और टोल मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही स्थानीय वाहन चालकों को टोल फ्री सुविधा का सही लाभ दिलाने और मामले की जांच कराने की मांग की गई है।
दभेड़ी टोल प्लाजा के मैनेजर अभिनव राणा ने बताया कि सुशील पांचाल की गाड़ी से कटे 105 रुपये वापस कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रकम 24 घंटे के अंदर वाहन स्वामी के खाते में वापस आ जाएगी। मैनेजर के अनुसार, एनएचएआई के नियमों के तहत टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए एक महीने का 360 रुपये का पास बनाया जाता है। हालांकि, ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए फिलहाल उनसे यह राशि नहीं ली जा रही है। उन्होंने बताया कि सुशील पांचाल के फास्टैग से हुई कटौती गलती से हुई है, जिसे वापस कराया जा रहा है। थानाभवन पुलिस ने वाहन स्वामी की ओर से तहरीर मिलने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें