स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

दहेज में दो लाख रुपए व अपाचे बाइक की मांग

दहेज में दो लाख रुपए व अपाचे बाइक की मांग

विवाहिता को घर से निकाला

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में दो लाख रुपए और अपाचे मोटरसाइकिल की मांग करने, मारपीट व गाली-गलौज करने तथा जेवर छीनकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पारा पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पारा क्षेत्र के सोना विहार आरम नगर निवासी लवी द्विवेदी के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 11 जुलाई 2024 को कुल्लीखेड़ा सरसवां, अर्जुनगंज निवासी पवन द्विवेदी से हुई थी।

शादी में उसके पिता ने उपहार स्वरूप करीब 11 लाख रुपये दिए थे। पीड़िता का आरोप है कि शादी के करीब एक सप्ताह बाद ही सास रमा द्विवेदी, ससुर राजकुमार द्विवेदी और पति पवन द्विवेदी दहेज को लेकर ताने देने लगे। ससुरालियों ने मायके से दो लाख रुपये और अपाचे मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। पीड़िता ने बताया कि उसे चार बार घर से निकाला गया। आखिरी बार ससुरालियों ने उसके जेवर अपने पास रख लिए और उसे घर से बाहर कर दिया।

इसके बाद वह बच्चे को लेकर मायके चली आई। पीड़िता का आरोप है कि मायके आने के बाद भी उसकी सास और पति वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए बच्चे को उठा ले जाने की धमकी दी। साथ ही पैसे देकर परिवार को दबवाने की धमकी भी दी गई। पीड़िता के मुताबिक वह सात अगस्त को सुबह करीब 10 बजे ससुराल से मायके आई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें