स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

डिलीवरी बॉय ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

डिलीवरी बॉय ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक फूड डिलीवरी कंपनी में कार्यरत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मद तौफ़ीक़ (22) निवासी भगत आटा चक्की श्रीनगर कॉलोनी के रूप में हुई है, जो स्विगी फूड कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। सोमवार सुबह आठ बजे उसका शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला।

घटना के समय उसकी मां रुबीना घर पर थीं। उन्होंने बताया कि वह कुछ देर के लिए बाहर गई थीं। लौटने पर बेटे को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत अपनी बेटी सदमा को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, मृतक के पिता मोहम्मद रफ़ी उर्फ गुड्डू कारपेंटर हैं और पिछले एक सप्ताह से शहर से बाहर हैं। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक की बड़ी बहन गौस नगर में रहती है।  बहन ने पुलिस को बताया कि तौफ़ीक़ का परिवार में अक्सर कमाई को लेकर मां, भाई और बहन से विवाद होता था।

आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें