स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद दीपा ने तोड़ा दम

जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद दीपा ने तोड़ा दम

इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। नगराम क्षेत्र के समेसी मजरा कंचनखेड़ा गांव निवासी अरविंद धीमान की 23 वर्षीय पत्नी दीपा की प्रसव के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को सिजेरियन ऑपरेशन से दीपा ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर उसे मोहनलालगंज और फिर लखनऊ के निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर दोपहर करीब दो बजे समेसी स्थित केयर नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया।

परिजनों ने अस्पताल संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसएसआई उमाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई ने बताया कि तहरीर मिलने पर सीएमओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पोस्टमार्टम और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। केयर नर्सिंग होम में 11 सितंबर 2023 को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया था।

मामले में अस्पताल संचालक डॉ. एमडी हुसैन, उनकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। तत्कालीन नगराम सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल को सील कर दिया था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें