स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

अपराध नियंत्रण को लेकर डीसीपी ने थानेदारों के कसे पेंच

अपराध नियंत्रण को लेकर डीसीपी ने थानेदारों के कसे पेंच

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। नवनियुक्त डीसीपी मोहम्मद मुश्ताक ने गुरुवार को दक्षिणी जोन पुलिस कार्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने लंबित विवेचनाओं, महिला एवं साइबर अपराध, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तथा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण की विस्तार से समीक्षा की। डीसीपी ने स्पष्ट कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान तथा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया।उन्होंने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा थानों पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। बैठक में एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार समेत सभी एसीपी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें