स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मिलाद-उन-नबी (बारावफात) पर उमड़ा जनसैलाब

मिलाद-उन-नबी (बारावफात) पर उमड़ा जनसैलाब

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। शहर में बुधवार को मिलाद-उन-नबी (बारावफात) के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जहां कड़ी सुरक्षा के बिच जुलूस की शुरुआत अमीनाबाद स्थित झंडे वाली पार्क से होते हुए ऐशबाग ईदगाह पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ।  हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। हाथों में झंडे लिए लोगों ने धार्मिक नारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ जुलूस में हिस्सा लिया। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और सुचारू व्यवस्था यातायात में बदलाव किया गया।

जुलूस अमीनाबाद स्थित झंडे वाली पार्क से शुरु हुआ। जहां लोग जुलूस के शुरू होने से पहले ही इकट्ठा होने लगे थे। हरे और सफेद झंडों के साथ हजारों लोग, सफेद कपड़ों में सजे हुए, सड़कों पर नजर आए। जुलूस झंडे वाली पार्क से निकलकर मौलवीगंज, याहियागंज और नक्खास पहुंचा। जहां लोगो ने धार्मिक नारे लगाए, जो गूँजती आवाजें तंग गलियों में सुनाई दे रही थीं। वहां से उन्होंने अपनी यात्रा टोरियागंज की ओर जारी रखी। इसके अलावा स्थानीय निवासियों और संगठनों ने जगह-जगह स्थानों पर पंडाल लगाए हुए थे। जहां लोगों को तबर्रूक बाटे जा रहे थे।

लोगों को तबर्रूक में बालूशाही, इमरती, पानी और ताज़े जूस आदी देते हुए देखा गया। जुलूस के मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। वहीं जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। जुलूस के पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया गया। पुलिसकर्मी जुलूस के दौरान लगातार निगरानी करते रहे।

वहीं जुलूस के कारण शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किए। यातायात कर्मियों को प्रमुख चौराहों और जुलूस के मार्ग पर तैनात किया गया, ताकि वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखा जा सके। प्रशासन ने जुलूस के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरे जुलूस मार्ग पर सक्रिय रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें