स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

महंगी चीनी और एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

महंगी चीनी और एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
  • सरकार की नीतियों ने गरीब की थाली और चाय की प्याली दोनों की मिठास छीनी: धस्माना

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। चीनी की बढ़ती कीमतों और एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ईसी रोड स्थित इंडियन आॅयल पेट्रोल पंप पर जोरदार प्रदर्शन किया। एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एथेनॉल नीति पर सवाल उठाए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वाह रे मोदी तेरा खेल, खा गया चीनी, पी गया तेल’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए पेट्रोल पंप पर पुलिस बल भी तैनात रहा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धस्माना ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की एथेनॉल नीति का सीधा असर पेट्रोल उपभोक्ताओं और चीनी की कीमतों पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल से पेट्रोल वाहनों के इंजन में समस्याएं आने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका कहना था कि गन्ने का एक हिस्सा एथेनॉल उत्पादन में जाने से चीनी उत्पादन प्रभावित हुआ है और इसके चलते बाजार में चीनी के दाम बढ़े हैं। धस्माना ने कहा कि पिछले कई वर्षों से महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम आदमी पर घरेलू खर्च का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का खामियाजा गरीब और मध्यम वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा सरकार ने गरीबों की थाली से रोटी और प्याली से चाय की मिठास छीन ली है, उन्होंने कहा। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में जल्द ही महंगे पेट्रोल और चीनी की कीमतों के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंदोलन के तहत प्रदेश के सभी जिलों, शहरों, ब्लॉकों और न्याय पंचायत स्तर पर प्रदर्शन और धरने आयोजित किए जाएंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें