स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

कैंसर से जूझ रहे दो छोटे बच्चों की जटिल सर्जरी सफल

कैंसर से जूझ रहे दो छोटे बच्चों की जटिल सर्जरी सफल

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। ढाई वर्षीय बच्ची के किडनी ट्यूमर को हृदय तक फैले ट्यूमर थ्रोम्बस सहित निकाला चार वर्षीय बच्चे के पैंक्रियाज के ट्यूमर की जटिल व्हिपल सर्जरी सफौ सितंबर माह को बाल कैंसर जागरूकता माह  के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एसजीपीजीआई, लखनऊ के पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपरस्पेशियलिटीज विभाग में कैंसर से जूझ रहे दो छोटे बच्चों की अत्यंत जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। इनमें बिहार की ढाई वर्षीय बच्ची के किडनी के कैंसर का ट्यूमर शरीर की मुख्य नस के रास्ते हृदय तक पहुंच गया था।

जबकि शाहजहांपुर के चार वर्षीय बच्चे में पैंक्रियाज का ट्यूमर ड्यूओडेनम एवं आसपास की संरचनाओं को प्रभावित कर रहा था। दोनों बच्चों की सफल सर्जरी की गई है और वर्तमान में दोनों की स्थिति स्थिर है तथा वे अच्छी तरह स्वस्थ हो रहे हैं। ढाई वर्षीय बच्ची का किडनी ट्यूमर मुख्य नस से होते हुए हृदय तक पहुंचा पहला मामला बिहार निवासी ढाई वर्षीय बच्ची का है, जिसे पेट में एक बड़ी गांठ के कारण एसजीपीजीआई लाया गया था। विस्तृत जांच में बच्ची की दाहिनी किडनी में विल्म्स ट्यूमर  पाया गया।

विल्म्स ट्यूमर छोटे बच्चों में होने वाला किडनी का कैंसर है। वहीं दूसरा मामला शाहजहांपुर निवासी चार वर्षीय बालक का है, जिसे पेट में बड़ी गांठ और बुखार की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था। जांच में बच्चे के पैंक्रियाज में एक बड़ा ट्यूमर पाया गया, जो ड्यूओडेनम एवं आसपास की महत्वपूर्ण संरचनाओं को प्रभावित कर रहा था। ट्यूमर की स्थिति और उसे निकालने की संभावना को देखते हुए टीम ने सीधे सर्जरी  करने का निर्णय लिया। ट्यूमर से प्रभावित पैंक्रियाज का हेड, ड्यूओडेनम और कॉमन बाइल डक्ट निकाले गए।

इसके बाद पैंक्रियाज, पित्त नली और पाचन तंत्र की निरंतरता बनाए रखने के लिए जटिल पुनर्निर्माण  किया गया। सर्जरी सफल रही और बच्चे की पोस्टऑपरेटिव रिकवरी भी अच्छी रही। दोनों बच्चों का उपचार पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपरस्पेशियलिटीज विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बसंत कुमार के नेतृत्व में किया गया। सर्जिकल टीम में पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशियलिटीज विभाग से प्रो. बसंत कुमार, प्रो. अंकुर मंडेलिया, डॉ. अंजू वर्मा एवं डॉ. तरुण कुमार तथा  प्रो. शांतनु पांडे और डॉ. अरीब खान शामिल रहे। विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी उपचार एवं सर्जरी में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें