स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

एक माह में विकास कार्य पूरे करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डॉ. नीरज

एक माह में विकास कार्य पूरे करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डॉ. नीरज
  • सीवर, नाली-नाले, पेयजल, सफाई और पार्कों की स्थिति की समीक्षा

  • 15 दिन में सीवर चोक की समस्याओं को निस्तारित कर रिपोर्ट देने के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ।  उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम, जलकल विभाग, जल निगम एवं उद्यान विभाग ने कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने गुरुवार सीतापुर रोड स्थित सेवा परिसर में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नई सीवर लाइन, नाले-नालियों का निर्माण, सीवर चोक एवं सफाई, जलभराव, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता अभियान तथा पार्कों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में विधायक डॉ  बोरा द्वारा रखे गए बिंदुओं पर चर्चा के दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने तथा प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि क्षेत्र में जहां-जहां सड़कों पर गड्ढे हैं, उनको चिन्हित किया जाय। बरसात बाद गड्ढों को भरकर सड़कें गड्ढामुक्त की जाएं। नाले एवं नालियों के निर्माण कार्य को विभाग द्वारा निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने नई सीवर लाइन बिछाने के कार्य को एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जिन कॉलोनियों में इस तरह की शिकायतें हैं, वहां तत्काल निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराया जाए और लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

जलकल विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए डॉ. बोरा ने कहा कि भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड के  ईडब्लूएस पॉकेट, पुरनिया गांव, फैजुल्लागंज में नयापुरवा, अलीगंज में बनारसी टोला, जानकीपुरम स्थित जानकी विहार, सरस्वतीपुरम सहित जिन क्षेत्रों में सीवर चोक की शिकायतें हैं, अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें और समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 15 दिन के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीवेज पंपिंग स्टेशनों की व्यवस्थाओं में लापरवाही को लेकर भी विधायक ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें