स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायालोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जताया

तिरंगे के गौरव, इतिहास व मर्यादा से जुड़ी रोचक जानकारियां लेने चले आइये लघु सचिवालय

तिरंगे के गौरव, इतिहास व मर्यादा से जुड़ी रोचक जानकारियां लेने चले आइये लघु सचिवालय

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज लघु सचिवालय में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के गौरव, इतिहास, महत्व और उसके सम्मान एवं मर्यादा से जुड़े नियमों के प्रति जागरूक करना है।
प्रदर्शनी में आमजन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तिरंगे के प्रति अपने सम्मान और देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। जिला में इस अभियान के नोडल अधिकारी एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी नागरिकों, विशेषकर युवाओं को तिरंगे के इतिहास और उसके महत्व से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम हैं। प्रदर्शनी में तिरंगे से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों, राष्ट्रीय ध्वज संहिता, तिरंगे की यात्रा तथा देश की गौरवपूर्ण विरासत को दर्शाया गया है।
सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र
लघु सचिवालय परिसर में बनाया गया विशेष सेल्फी प्वाइंट प्रदर्शनी में आने वाले नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अधिकारी, कर्मचारी और आमजन तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति अपना उत्साह प्रदर्शित कर रहे हैं। सेल्फी प्वाइंट पर नागरिकों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ अभियान में सक्रिय भागीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एडीसी ने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे नौ से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि नागरिक तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान की साइट पर अपलोड करें तथा सोशल मीडिया पर के साथ अपनी भागीदारी साझा करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्र के प्रति हमारी एकजुटता, गौरव और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करने का अवसर है। प्रदर्शनी में भी नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में सहभागी बनने का संदेश दिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें