स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

वाद-विवाद प्रतियोगिता में सीएमएस टीम विजयी

वाद-विवाद प्रतियोगिता में सीएमएस टीम विजयी

लखनऊ,पायनियर । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर प्रथम कैम्पस के कक्षा-10 के प्रतिभाशाली छात्रों शुभ कश्यप एवं अमृत झा की जोड़ी ने फ्रैंक एन्थोनी मेमोरियल आॅल इण्डिया इन्टर-स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026 के द्वितीय राउण्ड में विजेता का खिताब अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही शुभ कश्यप ने बेस्ट स्पीकर का खिताब अर्जित कर अपनी अभिव्यक्ति क्षमता एवं रचनात्मक सोच का परचम लहराया है।

प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फाॅर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान किया गया, जिसमें लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है।

खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सीएमएस. छात्रों ने ‘इन्वार्यनमेन्टल डिग्रेडेशन इज काज्ड बाई हयूमन नीड्स आॅर ग्रीड’ विषय पर बड़े ही प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखे। विषय के पक्ष में बोलते हुए शुभ कश्यप ने पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब अपने नाम किया जबकि विषय के विपक्ष में बोलते हुए अमृत झा ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अब ये छात्र प्रतियोगिता सेमीफाइनल में अपने ज्ञान-विज्ञान व अभिव्यक्ति क्षमता का परचम लहरायेंगे।

सीएमएस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय की इन होनहार छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की है।खन्ना ने बताया कि सीएमएस. अपने छात्रों को सदैव ही इस प्रकार की रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता है। ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों का मनोबल तो बढ़ता ही है साथ ही उनमें विश्वव्यापी दृष्टिकोण का विकास भी होता है जो आगे चलकर प्रदेश व देश की समस्याओं का सार्थक समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें