स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

योगा चैम्पियनशिप में सीएमएस छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल

योगा चैम्पियनशिप में सीएमएस छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल
लखनऊ, पायनियर । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ज्योत्सना यादव एवं दिव्यांश पाण्डेय ने डिस्ट्रिक्ट योगासना चैम्पियनशिप-2026 में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। चैम्पियनशिप का आयोजन द योगासना स्पोर्ट्स फाउण्डेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। यह जानकारी सीएमएसके हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है।
खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपने योग कौशल व शारीरिक दमखम का शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया है। इस प्रकार, इन दोनों छात्रों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बलबूते आगामी राज्य स्तरीय में अपना चयन सुनिश्चित किया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इन प्रतिभाशाली छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की है एवं विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सदैव प्रोत्साहित करता है और यही कारण है कि सी.एम.एस. के छात्र शैक्षणिक क्षेत्र के अलावा भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. का मानना है कि योग हमारी महान साँस्कृतिक विरासत का ही एक अंग है तथापि वर्तमान जीवन शैली को देखते हुए यौगिक क्रियाओं से भावी पीढ़ी को अवगत कराना हम सबका परम दायित्व है ताकि एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की स्थापना संभव हो सके।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें