स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

ताइक्वाण्डो में सीएमएस छात्रों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा

ताइक्वाण्डो में सीएमएस छात्रों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा
लखनऊ, पायनियर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस के छात्रों शिवांशी सिंह और सोमेश सिंह ने अन्तर-जनपदीय ताइक्वाण्डो टूर्नामेन्ट में क्रमशः गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। टूर्नामेन्ट का आयोजन एस.एस. ताइक्वाण्डो एकेडमी के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र, चैक, लखनऊ में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।
यह जानकारी सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है। उन्होंने ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शिवांशी ने अपनी तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास एवं दमखम का जोरदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया जबकि सोमेश ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इस प्रकार, सी.एम.एस. के इन उदीयमान ताईक्वाण्डो खिलाड़ियों ने आने वाले समय में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इन होनहार छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की है।श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें