स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

राज्य स्तरीय चेस चैम्पियनशिप में सीएमएस की आराध्या ने जीता गोल्ड

राज्य स्तरीय चेस चैम्पियनशिप में सीएमएस की आराध्या ने जीता गोल्ड

लखनऊ, पायनियर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस की कक्षा-8 की छात्रा आराध्या सिंह ने प्रयागराज में आयोजित सीआईएससीई यूपी रीजनल चेस चैम्पियनशिप में अंडर-14 बालिका वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। इस प्रदर्शन के आधार पर आराध्या का चयन उत्तर प्रदेश की पांच सदस्यीय टीम में हुआ है, जो आगामी नेशनल चेस चैम्पियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

सीआईएससीई के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आराध्या ने सभी राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी रणनीति और खेल कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता के बाद आयोजकों ने उसे स्वर्ण पदक, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि आराध्या ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई है। विद्यालय की संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि सीएमएस के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को शैक्षिक विकास के साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें