स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

लोधेश्वर धाम से सीएम योगी ने दी 542 करोड़ की 82 परियोजनाओं की सौगात, बोले— विरासत और विकास साथ-साथ

लोधेश्वर धाम से सीएम योगी ने दी 542 करोड़ की 82 परियोजनाओं की सौगात, बोले— विरासत और विकास साथ-साथ

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी के तहसील रामनगर अंतर्गत श्री लोधेश्वर महादेवा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिले को लगभग 542 करोड़ रुपये की 82 विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाराबंकी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के कराए जा रहे हैं और जनता के धन का उपयोग अब सीधे जनकल्याण के लिए हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या, विंध्याचल, गोला गोकर्णनाथ और लोधेश्वर धाम जैसे धार्मिक स्थलों का भव्य विकास कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल मंदिरों का सौंदर्यीकरण ही नहीं कर रही, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी संरक्षित कर रही है। उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी केडी सिंह ‘बाबू’ की हवेली को संरक्षित कर वहां संग्रहालय विकसित करने के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों और महापुरुषों की स्मृतियों को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोबिंद सिंह, वीरांगना ऊदा देवी पासी, झलकारी बाई, अवंती बाई लोधी और महारानी दुर्गावती सहित अनेक महान विभूतियां का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने इनके सम्मान में स्मारक, पीएसी बटालियन, पी जी आई सहित अन्य संस्थानों की स्थापना कर नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, जातीय राजनीति तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में विकास परियोजनाओं में अनियमितताएं और भ्रष्टाचार आम बात थी। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, जेपीएनआईसी और गोमती रिवर फ्रंट परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार ने पारदर्शिता के माध्यम से सरकारी धन की बचत की और विकास कार्यों को गति दी। पिछली सरकारें केवल कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने का कार्य करती थी लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदरीकरण, विकास और उत्थान का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने से बचाया गया धन अब सीधे गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत और छात्रों को टैबलेट वितरण जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने सरकारी धन को बिचौलियों से बचाकर सीधे जनता के खाते तक पहुंचाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश निवेश और रक्षा उत्पादन का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण प्रदेश की नई औद्योगिक पहचान का प्रतीक है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे जनप्रतिनिधियों का चुनाव वर्तमान को बेहतर बनाने के साथ उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना का उल्लेख करते हुए जनता से विकास और सुशासन के लिए भाजपा का समर्थन करने की अपील की तथा भरोसा दिलाया कि बाराबंकी के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने जिले को मिली 5 42करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आदि देव महादेव का विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, सहित सहित वरिष्ठ नजन एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी सिद्धार्थ स्वास्थ्य एवं गौरीकांत दीक्षित सहित काफी संख्या में गणमान्य जनों द्वारा हेलीकॉप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत अभिनंदन किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें