स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

कांसरो रेंज में चला स्वच्छता अभियान, जंगल को कूड़ा मुक्त रखने की पहल

कांसरो रेंज में चला स्वच्छता अभियान, जंगल को कूड़ा मुक्त रखने की पहल

पायनियर समाचार सेवा। डोईवाला। कांसरो रेंज के जंगल से सटे झबरावाला और बुल्लावाला क्षेत्र में वन विभाग की ओर से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी कांसरो रेंज शीतल सिंह के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने जंगल के किनारे व अंदर फैले प्लास्टिक, घरेलू कचरे और अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर साफ-सफाई की। अभियान के दौरान जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से एकत्रित कचरे को हटाकर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जंगल में कूड़ा न डालने के लिए जागरूक भी किया। अधिकारियों ने बताया कि जंगल के आसपास फेंके गए कचरे में मौजूद खाद्य सामग्री वन्यजीवों को आबादी की ओर आकर्षित करती है। विशेषकर हाथी और अन्य वन्यजीव भोजन की तलाश में गांवों में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बढ़ जाता है।
अभियान के बाद वन कर्मियों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए जंगल को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग कम करने और अन्य लोगों को भी जंगल में कूड़ा न डालने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी शीतल सिंह ने कहा कि जंगल को कूड़ा मुक्त रखना और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे घरों का कचरा जंगल या उसके आसपास न फेंकें और पर्यावरण संरक्षण में वन विभाग का सहयोग करें। इस अवसर पर कांसरो रेंज का समस्त स्टाफ, वन दरोगा, वन रक्षक, फायर वाचर सहित बड़ी संख्या में झबरावाला और बुल्लावाला के ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग की पहल की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें