स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

गोला:वैभव वर्मा की हत्या पर निकाला कैंडल मार्च

गोला:वैभव वर्मा की हत्या पर निकाला कैंडल मार्च

गोला,गोरखपुर।गोरखपुर के खजनी कस्बे में सराफा व्यापारी हनुमान वर्मा के 10 वर्षीय मासूम वैभव वर्मा की हत्या के विरोध में उपनगर गोला के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए न्याय की मांग को लेकर कैडिल मार्च निकाला और शोक सभाएं की तथा आरोपियों को फांसी की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।गुरुवार की देर शाम खजनी के व्यापारी पुत्र वैभव वर्मा की निर्मम हत्या के विरोध में उपनगर गोला स्थित एक काम्प्लेक्स में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बांसगांव सर्किल जिलाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार के नेतृत्व में एक श्रद्धान्जलि सभा आयोजित कर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान मृतक वैभव को श्रद्धांजलि दी गई और दोषियों को फांसी की मांग की गई।

यह कैंडल मार्च काम्प्लेक्स से शुरू होकर मुख्य बाजार, होते हुए सराय स्थित दुर्गा मंदिर तक पहुंचा। मार्च में शामिल लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत व्यापारी पुत्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वर्ण व्यवसायी एवं पूर्व चेयरमैन गिरधारीलाल स्वर्णकार ने कहा कि मासूम वैभव की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे।उन्होने कहा कि ऐसे अपराधियों को फांसी होनी चाहिए और उसके घरों पर बुल्डोजर चलना चाहिए। पूरे जनपद में यह घटना दहशत और आक्रोश का कारण बनी हुई है।

इसके अतिरिक्त जिलाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार,समाजसेवी मनोज कुमार उमर वैश्य,पवन वर्मा,सिंटू जायसवाल,संजय गुप्ता,राजकुमार यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा की मांग किया। श्रद्धान्जलि सभा का संचालन राजकुमार प्रजापति ने किया। इस दौरान गोला व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी,ठाकुर मुनील सिंह,राजा बाबू उमर,तेज कुमार वर्मा,महबूब अली,सूरज पाण्डेय,डा अशोक जायसवाल,जयराम वर्मा,संतोष वर्मा, रिंकू वर्मा,किशन वर्मा,राजेश सोनकर,श्रीराम कसौधन,प्रशांत वर्मा,मुकेश,प्रदिप वर्मा,संजय गुप्ता,मु गन्नी सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें