स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

तीन दिन से लापता वृद्धा का तालाब में मिला शव

तीन दिन से लापता वृद्धा का तालाब में मिला शव

फतेहपुर बाराबंकी। बुधवार की सुबह कस्बे के नालापार उत्तरी स्थित सड़क किनारे तालाब में तीन दिन से लापता 90 वर्षीय वृद्धा का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। बाद में उसकी पहचान वकीलुन उर्फ मुन्नन के रूप में हुई। बताया जाता है कि वकीलुन मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और मूल रूप से नवाबगंज तहसील क्षेत्र की रहने वाली थीं। वह पिछले करीब 20 वर्षों से फतेहपुर कस्बे में ईदगाह के निकट स्थित एक मजार पर रह रही थीं। उनके परिवार में कोई नहीं था। मजार से जुड़े लोग ही उनकी देखभाल करते थे।

बताया गया कि 28 सितंबर को वकीलुन अचानक मजार से लापता हो गई थीं। इसके बाद मजार से जुड़े लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।


बुधवार सुबह सड़क किनारे स्थित तालाब में लोगों ने एक शव उतराता हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की पहचान के प्रयास के दौरान मजार से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान वकीलुन उर्फ मुन्नन के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन मजार से जुड़े लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे शव को अपने साथ लेकर चले गए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें