स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

भनोली-ध्याड़ी में भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक

भनोली-ध्याड़ी में भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक
  • संगठन मजबूती पर बिट्टू कर्नाटक ने दिया जोर।

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। डुंगरा-भनोली-ध्याड़ी क्षेत्र में भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत डुंगरा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करते हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी जिम्मेदारी के प्रति सक्रिय बनाना है। कर्नाटक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत जनसमर्थन दिलाने के लिए अभी से बूथ स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू करनी होंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा प्रदेश में एक बार फिर मजबूत सरकार बनाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें