स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायालोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जताया

भाजपा ने की तीन राज्यों के प्रभारियों के नाम को घोषणा

भाजपा ने की तीन राज्यों के प्रभारियों के नाम को घोषणा
  • विनोद तावड़े को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

एजेंसी। नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसमें विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने आज एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग को गुजरात का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल रूप से प्रभावी होंगी। अन्य राज्यों में पार्टी के प्रभारियों की नियुक्तियां समयानुसार की जाएंगी, तब तक वर्तमान प्रभारी व्यवस्था लागू रहेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें