स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

भाजपा का बस्ता लगाने पर सपा नेताओं ने किया हंगामा, डीएम से की शिकायत

अधिकारियों पर मतदान प्रभावित करने का आरोप, डीएम से की शिकायत

भाजपा का बस्ता लगाने पर सपा नेताओं ने किया हंगामा, डीएम से की शिकायत

बरेली। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान शुरू होने के बाद मनोहर भूषण इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा के बस्ते को लेकर विरोध जताया। सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह और पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद , नूतन शर्मा सहित अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और जिला अधिकारी अविनाश सिंह से शिकायत की।

सपा नेताओं का आरोप था कि मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर चुनावी बस्ता लगाया जाना चाहिए, लेकिन भाजपा का बस्ता मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के पास करीब 50 मीटर की दूरी पर लगाया गया है। उन्होंने इसे मतदान संबंधी नियमों का उल्लंघन बताते हुए विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की।इस दौरान सपा नेताओं ने मतदान केंद्र के पास मौजूद जिलाधिकारी अविनाश सिंह से भी शिकायत की।

 नेताओं ने अधिकारियों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान प्रभावित करने और मतदाताओं पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।मौके पर सपा नेताओं और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सपा नेताओं ने चुनावी बस्ते की निर्धारित दूरी के नियम का पालन कराने और मामले में कार्रवाई करने की मांग की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें