स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

बीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्रा

बीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्रा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। समान शिक्षा,रोजगारपरक शिक्षा और संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूकता को लेकर पारख महासंघ ने जनजागरण अभियान की घोषणा की है। महासंघ की ओर से गुरुवार को बीकेटी के एक निजी लॉन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि तीन अक्टूबर से शुरू होने वाली आत्मसम्मान यात्रा चार अक्टूबर को बीकेटी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी। पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि यात्रा यादव चौराहे से शुरू होकर इटौंजा,महोना,पहाड़पुर,कुर्सी रोड और देवा रोड होते हुए चिनहट पहुंचेगी।

 यात्रा के दौरान समान शिक्षा के साथ नशे और अपराध के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा। रोजगारपरक शिक्षा,मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी देने को भी अभियान का हिस्सा बनाया गया है। महासंघ की ओर से बीकेटी विधानसभा क्षेत्र में समान शिक्षा को लेकर 10 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। संगठन का कहना है कि शिक्षा के पाठ्यक्रम में देश के स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक बदलाव से जुड़े विचारों को स्थान देने के साथ समान शिक्षा और समान पाठ्यक्रम की जरूरत है। 

धर्म परिवर्तन की रोकथाम को लेकर भी महासंघ ने समान शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।यात्रा के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत से जुड़े मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक करने की बात कही गई। महासंघ ने चार अक्टूबर को बीकेटी में प्रस्तावित यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की है|महासंघ के अनुसार पांच अक्टूबर को सिधौली,छह को सरोजिनी नगर,सात को उन्नाव,आठ को रायबरेली,नौ को बाराबंकी,10 हरदोई और 12 अक्टूबर को मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में आत्मसम्मान यात्रा निकाली जाएगी। प्रेसवार्ता में महासंघ के अध्यक्ष राकेश रावत,संतोष रावत प्रधान,मनोज कुमार सभासद महोना,मानसिंह,जगदम्बा त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें