स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

बैंककर्मियों ने दी चेतावनी-मांग तुरंत मानी जाए वरना बड़ा आंदोलन होगा
सहारनपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर गुरुवार को स्टेट बैंक कोर्ट रोड शाखा सहारनपुर पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। पूरे देश में बैंकिंग उद्योग की 7 यूनियनों द्वारा की गई इस हड़ताल में 8 लाख से अधिक बैंकर्स शामिल हुए। यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन के जिला महामंत्री राजीव जैन ने बताया कि 2015 के द्विपक्षीय समझौते में दूसरे व चौथे शनिवार के अवकाश के बाद बाकी शनिवारों पर विचार की सहमति बनी थी, लेकिन 11 वर्षों के आंदोलन के बाद भी 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग लंबित है। यह हड़ताल सरकार की हठधर्मिता के कारण हम पर थोपी गई है। एसबीआईएसए के सहायक महासचिव नवनीत कुमार ने बताया कि 2023-24 में भारतीय बैंक संघ ने सभी शनिवार अवकाश की संस्तुति वित्त मंत्रालय को भेजी थी, जो पीएम कार्यालय स्तर पर लंबित है। पीएनबीओए के मंडल सचिव राजीव माहेश्वरी, एसबीआईओए के रीजनल सेक्रेटरी संजय कपूर और एआईबीईए के सदस्य राहुल कपिल ने भी सरकार के रवैये पर रोष जताया। पीएनबीएसयू के प्रान्तीय उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नवम्बर 2023 में सोमवार से शुक्रवार 40 मिनट कार्य समय बढ़ाने पर सहमति बन चुकी है, फिर 5 दिवसीय बैंकिंग में हिचकिचाहट क्यों। मांग तुरंत मानी जाए वरना बड़ा आंदोलन होगा। एआईपीएनबीओए के मण्डल सचिव अशोक कुमार ने कहा कि अधिकारी वर्ग का शोषण हो रहा है, छुट्टी के दिन भी बैंक बुलाकर दंड का भय दिखाया जाता है। नियमित कार्य घंटे तय हों। प्रदर्शन में अजय कर्णवाल, संजय शर्मा, आशीष शर्मा, अतुल चौपड़ा, राकेश राठौर, संजय कुमार, सोहन सिंह, अमित कुमार, निशांत शर्मा, दीपक कुमार, मुल्कीराज, नावेद अली खान, वीर कुमार जैन, सुरेश सिंह, रोहित काम्बोज, अरविन्द वर्मा, आशीष अग्रवाल, अभिषेक कुमार, अर्जुन कुमार, अमित पंवार, मो० आसिफ, चिराग चावला, संतोष कुमार, राधे श्याम, नरेन्द्र सिंह, फिरोज, कविता, पायल, संगीता, रीना, हर्षिता, प्रियंका, विवेक, अमित बौद्ध, साक्षी, संयोजक नवनीत कुमार व जिला महामंत्री राजीव कुमार जैन मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें