स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

बढ़ीवाला में डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, चार की मौत

बढ़ीवाला में डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, चार की मौत

बढ़ीवाला में डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, चार की मौत

-मौसा के जन्मदिन समारोह से लौट रहा था परिवार, तीन गंभीर घायल

पुरकाजी। थाना क्षेत्र के बढ़ीवाला में मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को हिरासत में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंडी क्षेत्र के श्री हरि वृंदावन निवासी एक परिवार के लोग मौसा के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो पुरकाजी थाना क्षेत्र के बढ़ीवाला के पास पहुंची, इसी दौरान मिट्टी के खनन कार्य में लगे डंपर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में आदेश, निशा, श्रद्धा और राखी की मौत हो गई। वहीं रूबी, कुसुम और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संजय वर्मा और एसपी सिटी अमृत भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से हादसे की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने दुर्घटना के बाद डंपर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। एक साथ चार लोगों की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें