स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बैंक संबंधी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापनसिपाही पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप, कार्रवाई की मांगसिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शनपुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराबैंक संबंधी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापनसिपाही पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप, कार्रवाई की मांगसिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शनपुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेरा

बदायूं के इनामी दो सगे भाई गिरफ्तार

बदायूं के इनामी दो सगे भाई गिरफ्तार

एसटीएफ की नोएडा फील्ड यूनिट ने लखनऊ से दबोचा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बदायूं जनपद में दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों में वांछित चल रहे 50-50 हजार रुपए के इनामी दो सगे भाइयों शशिकान्त मौर्य और सूर्यकान्त मौर्य को एसटीएफ की नोएडा फील्ड यूनिट ने सोमवार लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। एसटीएफ के मुताबिक, दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली, जनपद बदायूं में धोखाधड़ी, आपराधिक न्यास भंग और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी पर परिक्षेत्र स्तर से 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

वहीं अभियुक्तो ने अपना नाम शशिकान्त मौर्य और सूर्यकान्त मौर्य निवासी चांद खां, निकट ईसाई की पुलिया थाना बारादरी जनपद बरेली बताया। पकड़े गए दोनो अभियुक्त सगे भाई है।  इसके अलावा पूछताछ में सामने आया कि शशिकान्त मौर्य ने वर्ष 1988 में बदायूं के जालन्धरी सराय में किराने की दुकान से कारोबार शुरू किया था। इसके बाद उसने एक फाइनेंस एवं लीजिंग कंपनी में फील्ड एजेंट के रूप में काम किया। बाद में उसने अमर ज्योति हायर परचेज नाम से निजी कंपनी शुरू की, जिसमें शेयर खरीदने-बेचने और निजी ऋण देने का काम किया जाता था।

एसटीएफ के अनुसार, वर्ष 2016 में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड नाम से एक अन्य कंपनी बनाई गई। आरोप है कि कंपनी के माध्यम से आम लोगों के खाते खुलवाकर उनसे धन जमा कराया जाता था और कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच दिया जाता था। एसटीएफ का दावा है कि इन कंपनियों में हजारों लोगों से निवेश कराया गया, लेकिन निर्धारित समय पर उनका पैसा वापस नहीं किया गया। इसके बाद दोनों भाई बरेली छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना कोतवाली, बदायूं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

फरारी के दौरान दोनों लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे करीब आठ माह तक उत्तम नगर, दिल्ली में छिपकर रहे। इसके बाद दोनों ने लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित मानसनगर को अपना ठिकाना बना लिया था। जहां एसटीएफ ने सोमवार को मानसनगर, कृष्णानगर से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ अब दोनों अभियुक्तों की अन्य गतिविधियों और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें