स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

अवैध शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पायनियर संवाददाता ।  सोनभद्र

जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धी अभियान के तहत थाना विण्ढमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए झारखंड से जुड़े दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बिना नंबर प्लेट की बाइक को रोका मोटरसाइकिल पर बोरी में भरकर अवैध शराब ले जाई जा रही थी। तलाशी लेने पर बोरी से विभिन्न ब्रांडों की कुल 26 लीटर 280 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों मे ग्राम संध्या, थाना विशुनपुरा, जनपद गढ़वा के निवासी मुरारी राम पुत्र लगन राम 41 वर्ष, सुरेन्द्र राम पुत्र ललन राम 19 वर्ष के नाम शामिल हैं। थाना विण्ढमगंज पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामधनी सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय, राज सोनकर,आयुष्मान सिंह शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें