स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

अवधपुरम समर प्रीमियर लीग : समद के ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘द ब्लास्टर्स’ बने चैंपियन

अवधपुरम समर प्रीमियर लीग : समद के ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘द ब्लास्टर्स’ बने चैंपियन

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। कप्तान समद खान की तूफानी पारी (25 गेंदों में 87 रन) और धारदार गेंदबाजी (तीन विकेट) की बदौलत ‘द ब्लास्टर्स’ टीम ने ‘सेवेन स्ट्राइकर्स’ को 36 रनों से हराकर ‘अवधपुरम समर प्रीमियर लीग’ का पहला खिताब जीत लिया।अवधपुरम क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में स्ट्राइकर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी को फैसला किया। उसके गेंदबाजों ने शुरू में कसी हुई गेंदबाजी की और शुरुआती चार ओवरों में ब्लास्टर्स को मात्र 27 रन ही बनाने दिये लेकिन उसके बाद कप्तान समद खान ने मैदान के चारों तरफ छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 25 गेंद में 12 छक्कों और दो चौकों की मदद से 87 रन बनाकर अपने टीम के स्कोर को निर्धारित 8 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 113 रन तक पहुंचा दिया। लक्ष्य पांडेय ने भी स्कोर में 13 रनों का योगदान किया।

जवाब में कप्तान यश (15 गेंदों में 33 रन) की साहसिक पारी के बावजूद स्ट्राइकर्स निर्धारित आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 77 रन ही बना सके। ब्लास्टर्स के कप्तान समद ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। इसके अलावा वत्सल ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दो ओवरों में मात्र 11 रन देकर एक विकेट हासिल किया।टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अक्षज पांडेय को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया गया जबकि ‘सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज’ और ‘सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज’ का पुरस्कार समद खान को प्रदान किया गया। ‘स्पिरिट ऑफ़ द गेम’ का पुरस्कार सेवेन स्ट्राइकर्स के खाते में गया।

अवधपुरम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश तिवारी, लीग के मुख्य आयोजक योगेंद्र देव पांडेय, नरविजय सिंह, विजय सिंह, महेंद्र गुप्ता, विजय, अनिल पांडेय, दयानंद पांडेय और कैलाश सचान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये।सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि खेल केवल मनोरंजन और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम ही नहीं है बल्कि यह समाज को जोड़ने और बच्चों में टीम भावना का संचार करने का भी एक सशक्त जरिया है। इस अवसर पर योगेंद्र देव पांडेय, नरविजय सिंह और विजय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें