स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

संदिग्ध परिस्थितियों में सहायक अध्यापक का शव फंदे से लटका मिला

संदिग्ध परिस्थितियों में सहायक अध्यापक का शव फंदे से लटका मिला

रामनगर बाराबंकी। कस्बे के मोहल्ला धमेड़ी-दो में सोमवार को एक सहायक अध्यापक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तथा जांच पड़ताल शुरू की। मोहल्ला धमेड़ी-दो निवासी सेवानिवृत्त जिला सांख्यिकी अधिकारी घनश्याम तिवारी के 32 वर्षीय पुत्र सुभास्कर तिवारी सोमवार को घर में अकेले थे। बताया जाता है कि उन्होंने पहले परिजनों से वीडियो कॉल पर बातचीत की। कॉल समाप्त होने के बाद परिजनों को कुछ आशंका हुई तो उन्होंने लखनऊ से ही मोहल्ले के लोगों को सूचना दी।सूचना पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को बुलाया। मकान का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण छत के रास्ते घर में प्रवेश किया गया, जहां शुभाषकर फांसी के फंदे से लटके मिले। उन्हें तत्काल नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शुभाषकर तिवारी और उनकी पत्नी छाया, दोनों जरवल रोड स्थित एक सरकारी विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में उन्होंने रामनगर में नया मकान बनवाया था और एक-दो दिन में गृह प्रवेश की तैयारी चल रही थी। परिवार फिलहाल लखनऊ में रह रहा था।मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट होगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें