स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
30 अक्टूबर को बंद रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल2027 में यूपी में सरकार बनाएगी भारत जोड़ो पार्टीः नासिर अलीबैंक संबंधी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापनसिपाही पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप, कार्रवाई की मांगसिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शनपुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहीं30 अक्टूबर को बंद रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल2027 में यूपी में सरकार बनाएगी भारत जोड़ो पार्टीः नासिर अलीबैंक संबंधी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापनसिपाही पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप, कार्रवाई की मांगसिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शनपुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहीं

एएनटीएफ ने 80 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

एएनटीएफ ने 80 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट वाराणसी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जहां पुलिस ने उसके कब्जे से 375 ग्राम अवैध हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई गई है, बरामद की है। एएनटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशू गौतम पुत्र रामफल गौतम, निवासी इमलियापुर फुलवारी, पोस्ट मुकरसिम, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। आरोपी को दो सितंबर 2026 को सेमरी तिराहा, थाना करमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध हेरोइन के अलावा एक मोबाइल, एक बाइक और नगदी भी बरामद किया। वहीं पूछताछ में आरोपी हिमांशू ने बताया कि वह अपने एक पार्टनर के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करता था। साथ ही पार्टनर बाहर से हेरोइन लाकर देता था, जिसके बाद वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर उसे छोटे-छोटे पैकेटों में तैयार कर आसपास के गांवों में ग्राहकों को महंगे दामों पर बेचता था। वहीं बिक्री से होने वाले मुनाफे को दोनों आपस में बांट लेते थे।

पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन भी आरोपी अपने सहयोगी से हेरोइन लेकर उसे बेचने के लिए सेमरी गांव से शाहगंज की ओर जा रहा था, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मामले में थाना करमा, जनपद सोनभद्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें