स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

नकली नोट खपाने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार 

नकली नोट खपाने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार 

पुलिस ने 700 रुपए के जाली नोट व 4,110 रुपए असली बरामद किए 

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में नकली भारतीय मुद्रा का कारोबार करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। थाना दुबग्गा पुलिस ने नकली नोटों की तस्करी और उन्हें बाजार में खपाने वाले एक और शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित के पास से 700 रुपए मूल्य के जाली नोट और नकली नोटों को बाजार में चलाकर अर्जित की गई 4,110 रुपए की वास्तविक नकदी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, गत 11 जुलाई को थाना दुबग्गा पुलिस ने संजीव कुमार मिश्रा नामक अभियुक्त को 6,500 रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।

जेल भेजे गए संजीव नें पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उसे ये जाली नोट सुधीर यादव नामक व्यक्ति ने उपलब्ध कराए थे। संजीव से मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस सुधीर यादव की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 13 जुलाई की रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि वांछित सुधीर यादव बरी कलाँ पावर हाउस के पीछे मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना दुबग्गा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 500 रुपए का एक और 100 रुपए के दो जाली नोट बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपित सुधीर यादव ने स्वीकार किया कि वह नकली नोटों को कम कीमत पर लोगों को उपलब्ध कराता था। इसके अलावा वह खुद भी स्थानीय बाजार, दुकानों और शराब की दुकानों पर मौका पाकर इन नोटों को असली बताकर चला देता था। आरोपित ने बताया कि वह इन्हीं नकली नोटों को खपाकर प्राप्त हुई वास्तविक मुद्रा से अपना व परिवार का खर्च चलाता था। पुलिस ने आरोपित के पास से 4,110 रुपए की असली नकदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त सुधीर यादव पुत्र सुमेर यादव 25 वर्ष निवासी बरी कलाँ, थाना ठाकुरगंज का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें