स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

लॉ छात्र की पिटाई का आरोप, साथी छात्रों ने किया हंगामा

लॉ छात्र की पिटाई का आरोप, साथी छात्रों ने किया हंगामा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे स्थित ट्रैफिक पुलिस चौकी में लॉ के छात्र को बंद कर पिटाई करने का आरोप लगा है। छात्र की पिटाई की जानकारी मिलते ही लखनऊ विश्वविद्यालय के कई छात्र मौके पर पहुंच गए और विरोध करते हुए सड़क जाम करने का प्रयास किया। इससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वहीं, जानकीपुरम पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर छात्रों में नाराजगी भी दिखाई दी।

सीतापुर निवासी गुलशन कुमार लखनऊ विश्वविद्यालय में लॉ के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। गुलशन के मुताबिक वह शुक्रवार को 10 बजे साइकिल से विश्वविद्यालय जा रहे थे। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास रोड पार करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस चौकी पर मौजूद होमगार्ड मिथलेश यादव, राकेश यादव और सिविल ड्रेस में मौजूद एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई। छात्र का आरोप है कि इसके बाद उसे ट्रैफिक बूथ के अंदर बंद कर दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।

गुलशन ने आरोप लगाया कि बचाव के लिए पहुंचे एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय के अन्य छात्र मौके पर पहुंच गए और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध जताने लगे। छात्रों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया, जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर मड़ियांव पुलिस पहुंची और छात्रों को समझाकर स्थिति शांत कराई। छात्रों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित छात्र ने मामले को लेकर जानकीपुरम थाने में तहरीर दी है। जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें