स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

नर्स मौत मामले में आरोपी मंगेतर गिरफ्तार

नर्स मौत मामले में आरोपी मंगेतर गिरफ्तार

मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। थाना पीजीआई पुलिस टीम ने नर्स मौत मामले में नामजद आरोपी पीजीआई कर्मी मंगेतर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते जेल भेज दिया। मृतका की मां ने युवक पर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा रखा है। पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, गत 24 जुलाई 2026 को ग्राम रामापुर, थाना तरबगंज जनपद गोंडा निवासी सुधा मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री प्रतिभा मिश्रा को विकास त्रिपाठी ने प्रताड़ित किया।

जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। मामले में थाना पीजीआई में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान 21 अगस्त को पीजीआई पुलिस टीम को सूचना मिली कि मुकदमे में नामजद आरोपी विकास त्रिपाठी (31) डीएलएफ गार्डन सिटी, हरिकंशगढ़ी, थाना मोहनलालगंज क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने अपार्टमेंट के एक फ्लैट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतका के साथ शादी को लेकर कभी-कभी कहासुनी होती थी।

घटना के दिन मृतका उसके फ्लैट में मौजूद थी जबकि वह ड्यूटी पर गया हुआ था। गिरफ्तार आरोपी विकास त्रिपाठी पुत्र दिनेश कुमार त्रिपाठी मूल रूप से विद्या विहार कॉलोनी, थाना बकेवर, जनपद इटावा का निवासी है और वर्तमान में गोवर्धन एन्क्लेव, सेक्टर-20, वृंदावन योजना, थाना पीजीआई क्षेत्र में रहता था। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें