स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

आईआईआईटी-दिल्ली के छात्र को 1.22 करोड़ का पैकेज

आईआईआईटी-दिल्ली के छात्र को 1.22 करोड़ का पैकेज

-प्लेसमेंट में 200 कंपनियां हुई शामिल और 91.42 प्रतिशत छात्रों को मिला प्लेसमेंट
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी-
दिल्ली) के कैंपस प्लेसमेंट में इस बार छात्रों को बेहतर पैकेज मिले हैं। बीटेक के एक छात्र को
1.22 करोड़ रुपये से अधिक का सर्वाधिक सालाना पैकेज ऑफर हुआ। इस बार 200 कंपनियां
प्लेसमेंट में शामिल हुईं और कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 91.42 रहा।
बीटेक छात्रों का औसत सालाना पैकेज 20.77 लाख रुपये रहा, जबकि एमटेक छात्रों को औसतन
17.05 लाख रुपये का पैकेज मिला। सभी पाठ्यक्रमों को मिलाकर औसत पैकेज 19.59 लाख
रुपये रहा। एमटेक में सर्वाधिक पैकेज 38.48 लाख रुपये और विदेशी कंपनी से अधिकतम
48.65 लाख रुपये का ऑफर मिला।
प्लेसमेंट में शामिल 200 कंपनियों में 163 ने फुल टाइम रोजगार और 37 ने इंटर्नशिप के
ऑफर दिए। कुल 868 छात्रों को ऑफर मिले, जिनमें 682 को नौकरी और 186 को इंटर्नशिप
ऑफर की गई।
पाठ्यक्रमवार बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन (सीएसडी) में 100 फीसदी प्लेसमेंट रहा।
सीएसई में 98.26 फीसदी, सीएसएएम में 94.55 फीसदी, सीएसएसएस में 92.68 फीसदी और
सीएसएआई में 92 फीसदी छात्रों को ऑफर मिले। बीटेक ईसीई में प्लेसमेंट 69.70 फीसदी रहा।

एमटेक सीएसई में 95.16 फीसदी और एमटेक ईसीई में 83.93 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट
मिला।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें