औकिब नबी के समर्थन में बोले श्रवण कुमार, रणजी में 60 विकेट के बावजूद उन्हें सिर्फ बैक-अप गेंदबाज बनाना गलत

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के कोच श्रवण कुमार ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए औकिब नबी को भारतीय टीम की अंतिम एकादश में शामिल करने की वकालत की है। उनका मानना है कि नबी को केवल बैक-अप या नेट गेंदबाज की भूमिका तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।

श्रवण कुमार ने बुधवार को कहा कि रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लेने और जम्मू-कश्मीर को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी को उसकी उपलब्धि के अनुरूप सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद नबी को टेस्ट टीम में जगह क्यों नहीं दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि नबी को बैक-अप गेंदबाज के नाम पर नेट गेंदबाज बनाना उचित नहीं है। कुमार के अनुसार, घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में अवसर मिलना चाहिए, अन्यथा रणजी ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंटों का महत्व कम हो जाएगा।

कुमार ने कहा कि जब एक खिलाड़ी 60 विकेट लेकर अपनी टीम को चैंपियन बनाता है, तब उसे टेस्ट क्रिकेट में मौका मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नबी किसी विशेष रियायत की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने प्रदर्शन के दम पर अवसर के हकदार हैं। श्रवण कुमार ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से घरेलू क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उचित महत्व देने की अपील की।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *