जसबीर सिंह मेमोरियल अंडर-19 लीग: क्रिएटर्स, राहुल कपूर एकेडमी, सीएएल व्हाइट व ब्राउन ने दर्ज की शानदार जीत

लखनऊ  (पायनियर खेल संवाददाता)। जसबीर सिंह मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूनार्मेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब, राहुल कपूर एकेडमी, सीएएल व्हाइट और सीएएल ब्राउन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक अर्जित किए। क्रिएटर्स ग्राउंड पर खेले गए दिन के सबसे एकतरफा मुकाबले में द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने सीएएल ब्लू को 199 रनों के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिएटर्स क्लब ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 294 रन बनाए। शिवांश त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83 गेंदों पर 123 रन (14 चौके, 3 छक्के) की शतकीय पारी खेली। जवाब में सीएएल ब्लू की पूरी टीम 95 रन पर सिमट गई।शिवांश त्रिपाठी को मैन आॅफ द मैच चुना गया।

ब्लेज विलो गोसाईगंज मैदान पर सीएएल ब्राउन ने सीएएल आॅरेंज को 58 रनों से पराजित किया। सीएएल ब्राउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम यादव की तूफानी 147 रनों की पारी (93 गेंद, 14 चौके, 11 छक्के) की बदौलत 8 विकेट पर 330 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएएल आॅरेंज की टीम शुभहांशु के 72 रनों के बावजूद 31.3 ओवर में 272 रन पर आॅलआउट हो गई। आॅलराउंड प्रदर्शन (147 रन, 1 विकेट) के लिए शिवम यादव को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।

सिन्द्रा क्रिकेट ग्राउंड पर सीएएल व्हाइट ने सीएएल पिंक को 8 विकेट से हराया। सीएएल पिंक ने पहले खेलते हुए हिमांशु यादव के 43 रनों की मदद से 9 विकेट पर 118 रन बनाए। सीएएल व्हाइट के शिवम सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। जवाब में सीएएल व्हाइट ने शिवम सिंह के नाबाद 56 रनों की बदौलत 12.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम सिंह को मैन आॅफ द मैच चुना गया।रॉयल स्पोर्ट्स गंजी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राहुल कपूर एकेडमी ने एकाना टाइटंस को 2 विकेट से हराया। एकाना टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फैसल अंसारी के 61 रनों की मदद से 9 विकेट पर 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राहुल कपूर एकेडमी ने अमन पटेल की नाबाद 70 रनों की शानदार पारी के दम पर 18.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। अमन पटेल को मैन आॅफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

 

करण पांडे की घातक गेंदबाजी से केवाई स्पोर्ट्स पस्त, सीएएल पर्पल 3 विकेट से जीता

जसबीर सिंह मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी लीग मुकाबले में सीएएल पर्पल ने केवाई स्पोर्ट्स को 3 विकेट से हरा दिया। प्लेफिट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में केवाई स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 210 रन बनाए, जिसमें जितेंद्र गौतम ने सर्वाधिक 39 और विवेक यादव ने 31 रनों का योगदान दिया। सीएएल पर्पल के गेंदबाज करण पांडे ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 7 ओवरों में 32 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जबकि अनमोल आनंद को 2 विकेट मिले। जवाब में सीएएल पर्पल की टीम ने हिमांशु यादव के शानदार 50 रनों और हर्षवर्द्धन पंत के 33 रनों की बदौलत 30.1 ओवरों में 7 विकेट खोकर 214 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। केवाई स्पोर्ट्स के गेंदबाज विवेक यादव ने 2 विकेट लिए। सीएएल पर्पल के करण पांडे को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *