पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ
अमीनाबाद से खरीदी गई थी पुरानी बाइक नंबर प्लेट हटाकर वारदात को दिया गया अंजाम। दिनेश के ड्राइवर मुबीन ने शटरो को पांच लाख रुपए में किया था तैयार। जमीन विवाद में दर्ज मुकदमे का बदला लेने के लिए रची गई थी साजिश। शूटरों की तलाश में पुलिस टीम दे रही है दबिश। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के कल्ली पश्चिम में गत 27 मई को दोपहर चर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप की हत्या कर दी गई थी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस केस का खुलासा कर दिया दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात के पीछे कोई अचानक हमला नहीं था बल्कि पूरी प्लानिंग राखी और सुपारी का खेल था प्रॉपर्टी डीलर संदीप को जान से करने के लिए पांच लाख की सुपारी दी गई थी और एक मोटरसाइकिल लखनऊ के अमीनाबाद से सेकंड हैंड खरीदी गई थी।
पुलिस और एसटीएफ में इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर संदीप की हत्या जमीन के विवाद को लेकर हुई संदीप सिंह को रास्ते से हटाने की पांच लाख रुपए की सुपारी देकर शुटरो को वारदात अंजाम देने के लिए तैयार किया गया था। शुटरो ने फर्जी नंबर प्लेट लगाया और बाइक से कई दिनों तक रिकी करते रहे 27 मई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई पुलिस की कई टीम में गठित हूं वारदात तो अंजाम देने वाले अभियुक्त की तलाश शुरू हुई।
जहां पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे खंगाली रविवार पीजीआई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को कामयाबी मिली हत्या में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसमें आरोपी प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव और उसका ड्राइवर मोबीन ड्राइवर मोबीन ने शुटरो का इंतजाम किया था और सुपारी की रकम तय की थी पुलिस ने दोनों अभियुक्त तो के पास से चार लग्जरी कर भी बरामद की है। पीजीआई पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ के बाद हत्या करने वाले दोनों शूटरों तक जल्द पहुंचाने की कगार पर है।










