गुरुग्राम :स्पाइसजेट एयरलाइन ने नहीं भरा 124.65 करोड़ जीएसटी, भेजा नोटिस

गुरुग्राम। एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट द्वारा जीएसटी रिटर्न समय पर दाखिल नहीं किया। करने पर जीएसटी विभाग ने कंपनी के जीएसटी पंजीकरण को रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जीएसटी विभाग के अनुसार स्पाइसजेट ने लगातार जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में अनियमितता बरती और रिटर्न देरी से जमा किए। इसके चलते सीजीएसटी और एसजीएसटी
अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत प्रोविजनल असेसमेंट किया गया। इसके आधार पर अलग-अलग अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है।
विभाग द्वारा जारी मांग विवरण के अनुसार बकाया टैक्स नवंबर माह में 44.44 करोड़ रुपये, दिसंबर माह में 43.79 करोड़ रुपये, जनवरी माह में 12.19 करोड़ रुपये, फरवरी माह में 12.10 करोड़ रुपये, मार्च माह में 12.12 करोड़ रुपये का नोटिस 25 मई को जारी हुआ था।

जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के जीएसटी पंजीकरण को रद्द करने के लिए 25 मई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद कंपनी ने अभी तक लंबित रिटर्न दाखिल नहीं किए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्पाइसजेट ने शीघ्र लंबित रिटर्न दाखिल कर जीएसटी कानून के तहत वैधानिक दायित्वों का पालन नहीं किया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।जेट एयरलाइन ने नहीं भरा 124.65 करोड़ जीएसटी, भेजा नोटिस

दिल्ली | लखनऊ | रायपुर
आधिकारिक हिंदी समाचार सेवा”
“हर दिन नया मुद्दा, नई सोच और निष्पक्ष खबरों के साथ,
The Hindi Pioneer — सच के साथ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *