स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

रंजिश में 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी

रंजिश में 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुरानी रंजिश में 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अभिषेक रावत जगतखेड़ा में परिवार के साथ रहता था। वह शटरिंग का काम करता था। उसके परिवार में मां पुष्पा, भाई आदित्य और बिन्नी उर्फ विशाल, बहनें छवि और आकांक्षा हैं। अभिषेक के पिता का करीब तीन वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिजनों के अनुसार, अभिषेक का कुछ लोगों से पिछले दो-तीन वर्षों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को सरथुआ गांव में उन लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य वजह माना जा रहा है।

ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में परिजनों का हंगामा

अभिषेक की मौत की सूचना मिलने के बाद उसकी मां पुष्पा और अन्य परिजन ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप था कि उनके बेटे को देखने नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना था कि करीब दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उन्हें अभिषेक का शव नहीं दिखाया गया। सूचना पर पुलिस और अस्पताल के गार्ड ने दरवाजा बंद कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से एक बुलेट, एक यामाहा R15, दो स्प्लेंडर और एक पैशन प्रो बाइक को कब्जे में लिया। सभी वाहनों को ट्रैक्टर में लादकर पीजीआई थाने ले जाया गया, जहां उनकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक अभिषेक रावत के खिलाफ पीजीआई कोतवाली समेत आसपास के विभिन्न थानों में चार-पांच मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे पक्ष से आरोपी अखिलेश रावत का नाम सामने आया है। वह सिविल अस्पताल में भर्ती है।

उसके खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह इसी वर्ष फरवरी में तीन माह के लिए जिला बदर भी किया गया था। पुलिस दोनों पक्षों के आपराधिक इतिहास को भी जांच का हिस्सा बनाकर घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। एडीसीपी साउथ रल्ला पल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। अभिषेक रावत पुत्र विनोद रावत की मौत हुई है। घटना के अनावरण के लिए पांच टीम गठित की गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें