स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

12 दिसंबर को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय कर्मचारी आक्रोश रैली

12 दिसंबर को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय कर्मचारी आक्रोश रैली

भगत सिंह के विचार और वर्तमान दौर की चुनौती विषय पर सेमिनार से शुरू होंगी तैयारियां

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान करतार सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर ने किया। इसमें अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा सहित विभिन्न विभागीय संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 12 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कर्मचारी आक्रोश रैली में फरीदाबाद से हजारों कर्मचारी भाग लेंगे।


करतार सिंह ने बताया कि रैली की तैयारियों की शुरुआत एक अक्टूबर को चिमनी बाई धर्मशाला में शहीद भगत सिंह के विचार और वर्तमान दौर की साम्राज्यवाद की चुनौती विषय पर सेमिनार से होगी। बैठक में 29 और 30 सितंबर को रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के उपायुक्त कार्यालय पर प्रस्तावित धरने में शामिल होने का निर्णय भी लिया गया। सुभाष लांबा ने कहा कि रैली में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, ठेका व संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भरने, जन सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाने तथा चारों श्रम संहिताएं और नई शिक्षा नीति वापस लेने की मांग उठाई जाएगी। 

उन्होंने बताया कि आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को कर्मचारी महासंघ ने मांगों का ज्ञापन सौंपा है। इसमें वेतन निर्धारण के लिए 3.8 गुणांक और वार्षिक वेतन वृद्धि पांच प्रतिशत करने सहित कई मांगें शामिल हैं। बैठक में जयपाल राठी, जगदीश चंद्र, मुकेश बेनीवाल, अनिल चिंडालिया, दलीप बोहोत, कृष्ण कुमार कालीरमन, रामचरण, देवी सिंह, विजय चावला, अनूप चिंडालिया, महेंद्र, भूप सिंह कौशिक, प्रवेश बैंसला, रिंकू सिंह और प्रवीण आदि मौजूद रहे।
---------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें