स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

गणेश महोत्सव के तीसरे दिन 116 लोगों ने किया रक्तदान

गणेश महोत्सव के तीसरे दिन 116 लोगों ने किया रक्तदान
  • भजन संध्या में भक्तों ने जमकर किया नृत्य, धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को हैप्पी होम होटल के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, आमीर्पाली इंस्टीट्यूट के चेयरमैन संजय ढींगरा, बिंदु मोंगा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट पार्षद प्रीति आर्या, कश्मीरी लाल साहनी, प्रदीप कक्कड़, प्रकाश रावत एवं शशांक रावत सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
शिविर में डा. विनीता कपूर, पूजा अरोड़ा, हैप्पी अटवाल, धर्मेंद्र साहू, प्रदीप जनौटी सहित कुल 116 लोगों ने रक्तदान किया। समिति पदाधिकारियों ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। रक्तदान संयोजक नंदकिशोर जायसवाल, सहसंयोजक अमित आशवानी एवं मुरली मनोहर मुलानी ने रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं, शाम को राघवास ग्रुप द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु जमकर झूमे और नृत्य किया। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी हेमंत साहू ने बताया बॉबी नागर की स्मृति में समान ज्ञान प्रयोग का आयोजन कल दिन में 1:00 से किया जाएगा। कार्य्रकम में अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, रूपेन्द्र नागर सुशील गुप्ता पदम् पाल अशोक सिंधी, सुनील गुप्ता, मनीष पाल, सन्नी कपूर, राजू जायसवाल, रामरूप गुप्ता, पूरन सागर, मदन मोहन जोशी, विजय मनराल विपिन साहू समेत समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें