स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौत

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी युवा टीम इंडिया

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी युवा टीम इंडिया

तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 4:30 बजे से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जायेगा

हरारे। कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में युवा भारतीय टीम गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। हालिया निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया इस दौरे पर जीत की राह पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं, अय्यर भी बतौर टी20 कप्तान अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे।

श्रेयस अय्यर कप्तान के रूप में अब तक खेले सात टी20 मुकाबलों में केवल एक जीत हासिल कर सके हैं, जबकि छह मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह श्रृंखला उनके लिए आत्मविश्वास हासिल करने का सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

इस दौरे पर भारतीय टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में वीवीएस लक्ष्मण हैं। उनकी कार्यशैली पूर्व कोच गौतम गंभीर से अलग मानी जाती है। लक्ष्मण आमतौर पर संतुलित टीम संयोजन और सीमित प्रयोगों के पक्षधर रहे हैं, ऐसे में अंतिम एकादश को लेकर भी उनकी रणनीति पर सभी की नजर रहेगी।

एक बार फिर सबसे अधिक चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की है, जो अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब का मैदान अभिषेक और वैभव दोनों के लिए खास रहा है। अभिषेक शर्मा ने इसी मैदान पर टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और अपना पहला टी20 शतक भी यहीं लगाया था, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शतकीय पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं।

भारतीय बल्लेबाजों के सामने हरारे की तेज और उछालभरी पिच पर ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एनगारवा की तेज गेंदबाजी बड़ी चुनौती होगी। बल्लेबाजी क्रम में उपकप्तान तिलक वर्मा की भूमिका भी चर्चा का विषय है। उन्हें पांचवें क्रम पर आजमाया जा रहा है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीसरे नंबर पर रहा है। वहीं, ईशान किशन को शीर्ष क्रम में जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। रिंकू सिंह भी मध्यक्रम में मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं।

ऑलराउंडर के चयन को लेकर भी टीम प्रबंधन के सामने चुनौती है। शिवम दुबे, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे में से संयोजन तय करना आसान नहीं होगा। शिवम दुबे के पास बड़े टूर्नामेंटों का अनुभव है, जबकि हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे युवा विकल्प के रूप में मौजूद हैं।

गेंदबाजी आक्रमण में मयंक यादव और प्रिंस यादव का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में अशोक शर्मा और यश ठाकुर के बीच मुकाबला है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रवि बिश्नोई संभालेंगे।

भारतीय टीम के लिए यह श्रृंखला केवल नए खिलाड़ियों को परखने का मंच नहीं, बल्कि हालिया असफलताओं से उबरकर आत्मविश्वास हासिल करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। दूसरी ओर, घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने को तैयार जिम्बाब्वे की टीम भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

संभावित भारतीय टीम: 
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे/हर्ष दुबे/सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा/यश ठाकुर।

मैच का समय: शाम 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें