स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

यूपी के अर्श और छत्तीसगढ़ के सौरव की जोड़ी ने उलटफेर कर फाइनल में बनाई जगह

महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में चौथी वरीय छत्तीसगढ़ की रिजुल सैनी के खिलाफ पांचवीं वरीय गुजरात की श्रेया लेले ने घुटने में चोट के चलते मैच बीच में छोड़ दिया।

यूपी के अर्श और छत्तीसगढ़ के सौरव की जोड़ी ने उलटफेर कर फाइनल में बनाई जगह
उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद (बाएं) व छत्तीसगढ़ के सौरव साहू (दाएं) पुरुष युगल सेमीफाइनल में जीत के बाद खुशी जताते हुए।
  • डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में अर्श मोहम्मद और सौरव साहू ने पिछले संस्करण के विजेता व शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के विप्लव कुवले व विराज कुवले को 15-13, 17-15 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई।

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ । सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद व छत्तीसगढ़ के सौरव साहू की जोड़ी ने योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में उलटफेर भरी जीत के साथ पुरुष युगल फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। अर्श व सौरव की सोमवार को कर्नाटक के सुमित एआर व आर्या टी से खिताबी भिड़ंत होगी।भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में रविवार को सेमीफाइनल खेले गए।उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबले सोमवार 28 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से खेले जाएंगे, जबकि समापन व पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर दो बजे से आयोजित किया जाएगा।

पुरुष एकल में तीसरी वरीय दिल्ली के गिनपॉल सोना व दूसरी वरीय हरियाणा के रवि जबकि महिला एकल में चौथी वरीय छत्तीसगढ़ की रिजुल सैनी व तीसरी वरीय हरियाणा की जिया रावत ने फाइनल में प्रवेश किया।पुरुष युगल में सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद व छत्तीसगढ़ के सौरव साहू ने पिछले संस्करण के विजेता व शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के विप्लव कुवले व विराज कुवले को 15-13, 17-15 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई।अर्श व सौरव ने कोर्ट पर शानदार जुगलबंदी का नजारा पेश करते हुए सटीक शॉट व तेज सर्विस से प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाया। अर्श व सौरव ने पहले गेम में 13-13 के स्कोर के बाद लगातार दो अंक जुटाकर बढ़त बनाते हुए गेम जीता।दूसरे गेम में भी मुकाबला बराबरी का रहा और एक-एक अंक के लिए जोरदार टक्कर हुई। 15-15 से बराबरी के बाद अर्श व सौरव ने लगातार दो अंक लेकर मैच अपने नाम कर लिया। दोनों की यह नई साझेदारी है। इससे पहले वे ऑल इंडिया चेन्नई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।

दूसरा सेमीफाइनल क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाली दो जोड़ियों के बीच हुआ, जिसमें कर्नाटक के सुमित एआर व आर्या टी ने ओडिशा के अभिनाश मोहंती व आयुष पटनायक को 15-8, 15-10 से हराया।महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में चौथी वरीय छत्तीसगढ़ की रिजुल सैनी के खिलाफ पांचवीं वरीय गुजरात की श्रेया लेले ने घुटने में चोट के चलते मैच बीच में छोड़ दिया। उस समय रिजुल सैनी 15-9, 12-15, 13-12 से आगे थीं। रिजुल ने पहला गेम जीता, जबकि दूसरे गेम में श्रेया ने वापसी की। तीसरे गेम में रिजुल के एक अंक की बढ़त के दौरान शॉट खेलते समय श्रेया के घुटने में चोट लगी और वह आगे नहीं खेल सकी।दूसरे सेमीफाइनल में तीसरी वरीय हरियाणा की जिया रावत ने पांचवीं वरीय राजस्थान की स्नेहा लांबा को 15-4, 15-11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

पुरुष एकल के पहले सेमीफाइनल में तीसरी वरीय दिल्ली के गिनपॉल सोना ने छठी वरीय उत्तराखंड के अंश नेगी को 15-12, 12-15, 15-11 से हराया।दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीय हरियाणा के रवि को फाइनल में प्रवेश मिल गया। उनके प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक के रघु मरिस्वामी क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद पारिवारिक कारणों के चलते टूर्नामेंट से हट गए थे।मिश्रित युगल में गैर वरीय तमिलनाडु के संजय श्रीवास्तव डी व आद्या वरियानाथ ने छठी वरीय दिल्ली के नितिन कुमार व मणिपुर की प्रिया देवी कोंजेंगबम को 12-15, 18-16, 15-9 से हराकर उलटफेर किया। दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली के भव्य छाबड़ा व उत्तराखंड की अदिति भट्ट की क्वालीफायर जोड़ी ने दिल्ली के वंश देव व मिजोरम की लालरेमपुई को 15-8, 13-15, 15-13 से हराया।

महिला युगल के पहले सेमीफाइनल में दूसरी वरीय केरल की नयना एस.ओएसिस व तमिलनाडु की वर्षिनी विश्वनाथ ने पांचवीं वरीय कर्नाटक की रश्मि गणेश व अमृता पी को 15-11, 10-15, 16-14 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में चौथी वरीय उत्तराखंड की अदिति भट्ट व महाराष्ट्र की श्रवाणी वालेकर ने कर्नाटक की नाइसा करियप्पा व तमिलनाडु की प्रवंदिका राघवन को 15-11, 15-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें