स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौत

विद्युत चोरी रोकने के लिए शक्ति भवन पर चली एक दिवसीय कार्यशाला

विद्युत चोरी रोकने के लिए शक्ति भवन पर चली एक दिवसीय कार्यशाला

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शक्ति भवन मुख्यालय में नवागंतुक निरीक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारियों को विद्युत चोरी के मामलों की विवेचना में तकनीकी, विधिक और प्रक्रियात्मक पहलुओं की जानकारी दी गई। 

यूपीपीसीएल के पुलिस महानिदेशक डॉ. आरके स्वर्णकार ने विद्युत राजस्व सुरक्षा, विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, इनपुट प्रणाली को मजबूत करने और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मामलों की प्रभावी विवेचना के साथ ही उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर दिया। कार्यशाला में विधिक प्रावधान, समन शुल्क, विवेचना निस्तारण की प्रक्रिया, पोर्टल एवं डेटा संचालन, तकनीकी निगरानी और विद्युत ग्रिड से जुड़े विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। 

अधिकारियों को विद्युत चोरी से संबंधित मामलों में प्रक्रिया का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में अपर पुलिस अधीक्षक मध्यांचल डिस्कॉम मोनिका यादव, विधिक प्रावधान एवं समन शुल्क से संबंधित विनोद कुमार सिंह, तकनीकी एवं निगरानी पुलिस अधीक्षक द्वितीय अशोक कुमार, पोर्टल एवं डेटा संचालन पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें