स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबई

वीरान रास्ते पर दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

वीरान रास्ते पर दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

-मथेड़ी-अंबरपुर मार्ग पर बाइक से गांव लौट रहे 42 वर्षीय प्रवीण को बदमाशों ने मारी गोली

-कमर और सिर में लगी गोलियां, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव और बाइक कब्जे में ली

-एसपी देहात और सीओ बुढ़ाना ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की, हत्या के कारणों का पता नहीं

पायनियर समाचार सेवा, खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मथेड़ी-अंबरपुर गांव के बीच सुनसान मार्ग पर युवक का शव सड़क पर पड़ा मिलने से राहगीरों और खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। मृतक की पहचान रायपुर नंगली निवासी 42 वर्षीय प्रवीण पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रविवार दोपहर मथेड़ी-अंबरपुर मार्ग से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने सड़क पर एक युवक को पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक के शरीर से खून निकलता मिला। उसकी बाइक भी घटनास्थल के पास पड़ी थी। राहगीरों ने तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रतनपुरी कोतवाल महावीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव और बाइक को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान कराने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रवीण के कमर और सिर में गोली लगी थी। बताया गया कि हमलावरों ने उस पर दो फायर किए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े सुनसान रास्ते पर हुई हत्या ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर भी ग्रामीणों में चिंता बढ़ा दी। ग्रामीणों के अनुसार प्रवीण किसान था। रविवार सुबह वह अपने घर से अंबरपुर गांव की ओर गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बाइक संख्या यूपी-12 ए जेड-3923 से अंबरपुर से अपने गांव रायपुर नंगली लौट रहा था। इसी दौरान मथेड़ी-अंबरपुर के बीच सुनसान रास्ते पर अज्ञात हमलावरों ने उसे रोककर गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। दिनदहाड़े किसान की हत्या की सूचना मिलने पर एसपी देहात और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली गई। पुलिस ने हत्यारों तक पहुंचने के लिए आसपास के रास्तों और घटनाक्रम से जुड़े बिंदुओं की पड़ताल शुरू कर दी है।

बॉक्स

पुरानी रंजिश की दिशा में भी जांच

समाचार लिखे जाने तक हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका था। ग्रामीणों और पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े सुनसान मार्ग पर किसान की गोली मारकर हत्या किए जाने से रायपुर नंगली और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और घटना का राजफाश करने की मांग की है।

फोटो, मृतक किसान का फाइल फोटो, घटना स्थल की जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें