स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजन

पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाए मां-बेटे, सल्फास खाकर दी जान

पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाए मां-बेटे, सल्फास खाकर दी जान

वाराणसी में पिता की मौत के बाद मां-बेटे की संदिग्ध मौत, कमरे से सल्फास के पैकेट बरामद

 

काशी दर्शन के लिए महाराष्ट्र से वाराणसी आया था परिवार; लक्सा थाना क्षेत्र के होम स्टे में मिले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी

 

वाराणसी। काशी दर्शन के लिए महाराष्ट्र से वाराणसी आए एक परिवार पर पिता की मौत के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लक्सा थाना क्षेत्र स्थित एक होम स्टे के कमरे में मंगलवार को मां और बेटे के शव मिलने से हड़कंप मच गया। कमरे से सल्फास के पैकेट बरामद हुए हैं। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी विशाल मुखर्जी (56) अपनी पत्नी जया मुखर्जी (51) और बेटे ईशान मुखर्जी (26) के साथ सात अगस्त को काशी दर्शन के लिए वाराणसी पहुंचे थे। तीनों ने लक्सा थाना क्षेत्र स्थित वाची होम स्टे में कमरा लिया था। परिवार ने वाराणसी पहुंचने के बाद काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।

 

बताया जा रहा है कि विशाल मुखर्जी लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। रविवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। होम स्टे कर्मचारियों और पुलिस की मदद से उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

पिता की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। इसके अगले दिन सोमवार रात जया मुखर्जी और उनके बेटे ईशान द्वारा कथित तौर पर सल्फास खाने की आशंका जताई जा रही है।

 

कमरे में मिले मां-बेटे के शव

 

मंगलवार को जब काफी देर तक मां-बेटे कमरे से बाहर नहीं आए तो होम स्टे कर्मचारियों को संदेह हुआ। कमरे की जांच करने पर दोनों के शव अंदर पड़े मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके से सल्फास के पैकेट भी बरामद किए गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही लक्सा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे की बारीकी से जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। काशी जोन के एडीसीपी वैभव बांगर और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

पुलिस अधिकारियों ने होम स्टे के मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पिता की मौत के सदमे में मां-बेटे द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें