स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबई

दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, लहूलुहान हालत में मिले युवक

दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, लहूलुहान हालत में मिले युवक
शामली। कांधला कस्बे के कैराना मार्ग स्थित बाईपास पर मंगलवार को दो युवकों पर कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि राकिब पुत्र शरीफ अपने साथी आसिफ पुत्र तहसीन के साथ कैराना मार्ग स्थित बाईपास पर बैठे थे। इसी दौरान कई लोग वहां पहुंचे और दोनों के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि देखते ही देखते आरोपियों ने लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को लहूलुहान हालत में सीएचसी कांधला पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें