स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबई

लखनऊ सब जूनियर बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल 19 जुलाई को  

लखनऊ सब जूनियर बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल 19 जुलाई को  

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। लखनऊ जिला बास्केटबॉल संघ ने 30वीं सब जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए लखनऊ टीम के चयन के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित करने की घोषणा की है। यह ट्रायल 19 जुलाई रविवार को मॉडर्न स्कूल, सेक्टर-ई, अलीगंज, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

संघ के अनुसार, चयनित खिलाड़ी 4 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक मेरठ में आयोजित होने वाली 30वीं सब जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2013 अथवा उसके बाद की हो। चयन प्रक्रिया के तहत बालक वर्ग का ट्रायल शाम 4:30 बजे तथा बालिका वर्ग का ट्रायल शाम 6:00 बजे शुरू होगा।

लखनऊ जनपद के सभी इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर अपनी खेल सामग्री के साथ मूल आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई है। संघ ने बताया कि चयन पूरी तरह खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा और चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

लखनऊ जिला बास्केटबॉल संघ ने जिले के सभी उभरते बास्केटबॉल खिलाड़ियों से इस चयन ट्रायल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है, ताकि राज्य चैंपियनशिप के लिए एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी टीम का गठन किया जा सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें