स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतियूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

लखनऊ में 3 से 5 जुलाई तक लगेगा तीन दिवसीय ‘आम महोत्सव’, 800 से अधिक किस्मों का होगा प्रदर्शन

लखनऊ में 3 से 5 जुलाई तक लगेगा तीन दिवसीय ‘आम महोत्सव’, 800 से अधिक किस्मों का होगा प्रदर्शन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 से 5 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। महोत्सव में आम की 800 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे आम प्रेमियों, किसानों और निर्यातकों को एक ही मंच पर विभिन्न किस्मों की जानकारी मिलेगी।

बागवानी, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार महोत्सव में सात श्रेणियों और 56 वर्गों में आम की विभिन्न प्रजातियां प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही प्रदर्शित आम के पौधे बिक्री के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने लोगों से कम से कम एक आम का पौधा लगाने की अपील की।

महोत्सव की एक खास पहल के तहत 4 जुलाई को लखनऊ के जन भवन में पहली बार आम खरीदार-विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बागवानों को सीधे खरीदारों और निर्यातकों से जोड़ना है। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के बागवानी विभागों के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान और निर्यातक भी भाग लेंगे।

तीन दिवसीय आयोजन में बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता, आम से बनने वाले व्यंजनों की प्रतियोगिता तथा आधुनिक बागवानी तकनीक, फसल कटाई के बाद प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण और विपणन से जुड़ी कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य है। राज्य में लगभग 3.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में आम की खेती होती है और वार्षिक उत्पादन करीब 61.96 लाख मीट्रिक टन है, जो देश के कुल आम उत्पादन का लगभग 26.22 प्रतिशत है।

प्रदेश के लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज मंडलों में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, लखनऊ सफेदा, रतौल और आम्रपाली जैसी प्रमुख किस्मों की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। उत्तर प्रदेश से आम का निर्यात ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, मलेशिया, सिंगापुर, कुवैत, न्यूजीलैंड, बेल्जियम, जापान, इटली, कतर और रूस सहित कई देशों में किया जाता है।

इस बार के आम महोत्सव से आम उत्पादकों, व्यापारियों और निर्यातकों को नए व्यापारिक अवसर मिलने की उम्मीद है, वहीं आम प्रेमियों को एक ही स्थान पर सैकड़ों किस्मों को देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें